सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वसीयत

वसीयत

          भविष्य में आने वाली अधिकतर समस्याओं को हम अपनी सूझ बूझ से टाल सकते हैं... जिस परिवार में जितनी कम समस्या आयेगी... वो परिवार उतना ही अधिक उन्नति करेगा... समस्याओं से घिरा परिवार और उस परिवार के सदस्य कभी उन्नति नहीं कर सकते...! 
 


समस्याओं से घिरा परिवार हमेशा सबसे पीछे ही रहता है... ना बच्चे पढ़ पाते हैं, ना उनको उचित संस्कार मिल पाते हैं... इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप समाज में चल रही समस्याओं को पर नजर रखे, उनका विश्लेषण करते रहें... और उस अनुभव के आधार पर आप अपने परिवार के भविष्य में आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं... अगर आपका परिवार बहुत बड़ा है, तो समस्याएं भी ज्यादा आने वाली हैं...! ज्यादातर समस्याएं संपत्ति को लेकर होती हैं... संपत्ति का बंटवारा ठीक से नहीं हुआ है, तो समस्याओं का अंबार लग जाता है, इस समस्या से परिवार टूट जाता है... इसको टालने के लिए आपको अपनी संपत्ति को लेकर समय पर वसीयत तैयार करवा लेनी चाहिए...! 

वसीयत







वसीयत स्टांप या सादे कागज पर करवाई जा सकती है... दोनों की मान्यता बराबर है... विवाद ना हो इसलिए वसीयत का सब रजिस्ट्रार कार्यालय में वसीयत का रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए... ताकि भविष्य में आपके उत्तराधिकारियों को किसी भी तरह की समस्याओं में ना पड़ना पड़े...! 

वसीयत कौन करवा सकता है...?

 18 वर्ष से अधिक की आयु का कोई भी व्यक्ति अपनी वसीयत करवा सकता है... किसी भी धर्म का व्यक्ति अपनी वसीयत लिखकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है...!


वसीयत में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...?


वसीयत करते समय व्यक्ति अपने होशो हवास में हो... किसी भी प्रकार का नशा नहीं किया हुआ हो, किसी के दबाव में नहीं हो... और सबसे महत्वपूर्ण बात, व्यक्ति वसीयत में लिखी गई बातें ठीक ठीक समझता हो...!

वसीयत में किन बातों का उल्लेख होना चाहिए...?

वसीयत में चल-अचल सम्पत्ति, बैंक बैलेंस, नकदी, जेवरात, वाहन और चाहें तो घर के बरतनों का बंटवारा भी किस हिसाब से होना चाहिए, ये भी लिख सकते हैं.  किसी के साथ पार्टनरशिप है तो अपने हिस्से की पार्टनरशिप, या अपने हिस्से की संपत्ति वसीयत की जा सकती है...!

सामान्य पेपर पर भी ये मान्य है, लेकिन स्टांप पर करवाना बेहतर रहेगा...!

वसीयत कब करवा लेनी चाहिए...?

सामान्यतः वसीयत 50 वर्ष की आयु के बाद करवा लेनी चाहिए... यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो, रिटायरमेंट के तुरंत बाद आपको वसीयत करवा लेनी चाहिए... या फिर गंभीर बीमारी की अवस्था में कभी वसीयत करवा लेनी चाहिए...!

वसीयत का ढांचा

जिसके नाम वसीयत की जा रही है उसका पूरा नाम, उम्र, पता, उसके पिता का नाम, रिश्ता आदि , जिसके नाम वसीयत की जा रही है, वो नाबालिग है तो उसके गार्जियन का नाम और अपनी संपति का सम्पूर्ण विवरण...!

क्या वसीयत में बदलाव किया जा सकता है...?

वसीयत में जितनी बार चाहें उतनी बार बदलाव कर सकते हैं, बदलाव करते समय नई वसीयत में पुरानी वसीयत खोने या उस बदलाव का उल्लेख होना चाहिए और साथ ही ये भी उल्लेख होना चाहिए कि पुरानी वसीयत में लिखी गई सारी बातें रद्द की जाती हैं.

वसीयत का विवरण

वसीयत लिखे जाते समय एक बैलेंस शीट बना लेनी चाहिए, जिसमें आपकी पूरी संपति का विवरण होना चाहिए, कोई भी संपत्ति छूटनी नहीं चाहिए ताकि मृत्यु के बाद उस संपत्ति के लिए झगड़े नहीं हो... वसीयत में पूरा उल्लेख होना चाहिए कि आपकी कौनसी संपत्ति किसको मिलनी चाहिए, अगर कोई जमीन या मकान बहुत बड़ा है तो, उसका नक्शा बनवाकर उसमें सभी उत्तराधिकारियों के अलग अलग हिस्से करके उनमें नाम दर्ज कर देना चाहिए और उसमें रास्ते का भी विवरण होना चाहिए, रास्ते का विवरण नहीं होने की स्थित में भी झगड़े शुरू हो जाते हैं.

वसीयत में आपकी लेनदेन का विवरण भी होना चाहिए, आप पर किसका उधार है और आपने किसको क्या उधार दे रखा है...!

वसीयत में गवाह

वसीयत में दो गवाह होने चाहिए, दोनों गवाह आपके विश्वास पात्र होने चाहिए ताकि मरने से पहले ज्यादा प्रचार नहीं करें, बेहतर तो ये होगा कि एक डॉक्टर और एक वकील होने चाहिए...! दोनों गवाह उम्र में आपसे कम आयु के होने चाहिए...! वसीयत बनाने के बाद भी संपत्ति में आमदनी होती रहती है तो उसका कितना हिस्सा किसको जाएगा इसका भी विवरण वसीयत में देना चाहिए...! गवाह नजदीकी रिश्तेदार यानी खून के रिश्ते के नहीं होने चाहिए...!

वसीयत नही होने की स्थिति में

हिंदू है तो उसपर हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम लागू होगा, मुस्लिम है तो उसपर मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू होगा और बंटवारा शरीयत के कानून के अनुसार होगा...! 

मरने वाला किसी भी धर्म को मानने वाला नहीं है तो उसपर भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम लागू होगा...!

सबसे ज्यादा ध्यान रखने योग्य बात ये है कि, आपको वसीयत उसी हालत में लिखनी चाहिए जब आपके पास लिखने लायक कुछ हो...! वरना फालतू में जग हंसाई होगी, मरने के बाद...!


ये थी वसीयत से संबंधित कुछ बातें, जो वसीयत बनाते समय आपको ध्यान में रखनी चाहिए...! आपको ये ब्लॉग कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताइए...! अच्छा लगे तो आगे शेयर भी कीजिए...!

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

कोई भी समस्या हो तो हमें बताएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पॉवर ऑफ अटॉर्नी

 पॉवर ऑफ अटॉर्नी       कई बार हमें कुछ कामों की जरूरत पड़ती है और हम उन्हें कर पाने में सक्षम नहीं होते या अपना काम छोड़कर वह काम करना नहीं चाहते... या हम बीमार होते हैं और हमारे काम रुक जाते हैं तो... ऐसी स्थिति में हम अपने आप को असहाय महसूस करते हैं... ऐसा ही मामलों में काम आती है पावर ऑफ अटॉर्नी...  पावर ऑफ अटॉर्नी होती क्या है...? पावर ऑफ अटॉर्नी एक्ट 1882 के अनुसार एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसके जरिए कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को अपना लीगल प्रतिनिधि नियुक्त करता है...!  जो घोषित करता है वो प्रिंसिपल कहलाता है और जो जिसको घोषित किया जाता है उसे एजेंट कहा जाता है...! एजेंट प्रिंसिपल के स्थान पर ज्यूडिशियल, फाइनेंशियल और अन्य फैसले ले सकता है... प्रिंसिपल के स्थान पर कोई डीड आदि साइन कर सकता है... ये सब कानूनन वैध होते हैं...! एजेंट पावर ऑफ अटॉर्नी के दायरे से बाहर नहीं जा सकता, यानी किसी मामले में मनमानी नहीं कर सकता... अगर एजेंट की वजह से प्रिंसिपल को कोई नुकसान हो जाता है तो उसकी भरपाई एजेंट ही करेगा, ये भी प्रावधान है...!  पावर ऑफ अटॉर्नी कैसे...

दीवानी मुकदमा या सिविल केस कैसे किया जाता है...?

दीवानी मुकदमा या सिविल केस कैसे किया जाता है...?        काम करने के अपने अपने तरीके होते हैं, किसी भी काम को अगर ठीक तरीके से किया जाए तो, उस काम के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती है, अगर ठीक प्रोसीजर से कोई काम किया जाए तो आधी समस्याएं तो वैसे ही सुलझ जातीं है...! कोर्ट के मामलों में काम अपनी एक प्रक्रिया से होता है... प्रक्रिया पर ही निर्भर है कि बात किस स्तर तक जा सकती है, प्रक्रिया अगर ठीक है तो आप बिना समस्याओं का सामना किए... अपनी मंजिल पा सकते हैं...!  आज हम सिविल केस यानी दीवानी मुकदमा दायर कैसे किया जाए, उसके विषय में जानेंगे...! Civil Case या दीवानी मुकदमा   ऐसी स्थिति में किया जाता है, जब हमारा उद्देश्य अपना अधिकार प्राप्त करने का हो, ऐसे मामलों में जेल नहीं होती... इनमें तलाकशुदा महिला को अपना गुजारा भत्ता प्राप्त करना हो, किसी पर मानहानि का मुकदमा करके हर्जाना लेना हो... आदि मामले आते हैं, इनका उद्देश्य जेल भिजवाना नहीं होता...  Civil Case या दीवानी मामलों में सबसे महत्वपूर्ण है, कोर्ट का प्रोसीजर फॉलो करना... प्रोसीजर का पाल...

उम्र कैद की सजा वास्तव में कितने साल की होती है...?

उम्र कैद की सजा वास्तव में कितने साल की होती है...?    जब कोई भ्रांति फैल जाती है तो वो बड़े व्यापक स्तर पर फैलती है... उसका जनमानस पर बहुत गहरा असर पड़ता है... गलत और तथ्यहीन बात बहुत जल्द फैल जाती है, ऐसे बातें लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है... फिर चाहे लाख कोशिश क्यों ना कर लीजिए... लोग गलत को ही सच मानेंगे...! ऐसी ही भ्रांति भारत में उम्रकैद की सजा को लेकर फैली हुई है... आम धारणा है कि उम्रकैद की सजा 14 साल ही होती है... जबकि ऐसा नहीं है..! मारू राम वर्सेज भारत सरकार के केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों के वकीलों की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उम्रकैद का मतलब मुजरिम को पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी पड़ेगी... संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि उम्रकैद की सजा 14 साल है... उम्रकैद का मतलब जीवन भर जेल में ही रहना होगा... मारूराम और उसके साथी 1981 से हत्या के मामले में जेल में बंद हैं, और उनके वकीलों ने उनकी जेल में बिताई गई 14 वर्ष की अवधि के बाद उनको रिहा करने के लिए एक याचिका दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया...! IPC के सेक्शन 45 में ये उल्लेख किया ...